मनीला: फिलीपिंस ने पेरिस में हमले के बाद अपनी पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया है और अगले सप्ताह मनीला में होने वाले एक आर्थिक सम्मेलन में वैश्विक नेताओें की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रति दृढ़ता व्यक्त की है। मनीला में 18-19 नवंबर को होने वाले एक वार्षिक एशिया-प्रशांत आर्थिक शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, चीन, जापान, आस्टे्रलिया, कनाडा और 15 अन्य देशों के नेता भाग लेंगे। राष्ट्रपति बेनिग्नो एक्विनो ने एक बयान में कहा है, इस दुखद घड़ी में फिलीपिंस और इसके लोग पेरिस एवं सभी फ्रांस के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़े है और इन अपराधों को अंजाम देने वालों के प्रति गहरा आक्रोश है।
उन्होंने कहा, इस समय कोई खतरा नहीं है लेकिन हम सभी लोगों को सर्तक हो जाना है। उन्होंने बताया कि पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है और सुरक्षा बलों को सुरक्षा प्रक्रियाओं का मूल्यांकन करने को कहा गया है। राष्ट्रपति के प्रवक्ता एबिगैल वल्टे ने बताया कि सरकारी रेडियो से एक्विनो ने सभी 120,000 मजबूत राष्ट्रीय पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया है जो बड़े आतंकवादी हमलों के बाद फिलीपिंस के मानक सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा, हम अपने आगंतुकों और अपने लोगें की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह संदेश पेरिस की घटनाओं के मद्देनजर आगंतुक एपेक नेताओं को दिया गया है।