
peshawar attack
पेशावर के आर्मी स्कूल में हुआ था हमला:
आपको बता दें ठीक दो साल पहले (दिसंबर 2014) पेशावर के एक आर्मी स्कूल में तालिबान के कुछ आतंकियों ने हमला बोल दिया था। इस हमले में करीब 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी जिसमें से अधिकांश स्कूली छात्र थे। इस घटना के बाद देश और दुनिया की मीडिया समेत दुनियाभर ने इस घटना की निंदा की थी। इस हमले के लिए हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने पहले आर्मी स्कूल की दीवार फांदी...इस वक्त उन्होंने जो जैकेट पहन रखी थी उसमें काफी सारा विस्फोटक था, उसके बाद वो अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए स्कूल के भीतर दाखिल हुए और उन्होंनें बच्चों को ढूंढ़-2 कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। आतंकियों ने दहशत फैलाने के लिए स्कूल परिसर में एक बम भी फोड़ा था।
इसे जरूर देखें: मुझे दुश्मन के बच्चों को पढ़ाना है