1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यमन में आतंकी हमला, 12 सैनिक, 19 जिहादियों की मौत

यमन में आतंकी हमला, 12 सैनिक, 19 जिहादियों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2015 05:22 pm IST,  Updated : Nov 20, 2015 05:22 pm IST

अदन: दक्षिणी यमन में दो सैन्य ठिकानों पर अल-कायदा ने आज अचानक हमला कर दिया जिसमें 31 की मौत हो गई। मारे गए लोगों में 12 सैनिक और 19 जिहादी शामिल है। सेना के एक

यमन में आतंकी हमला, 12...- India TV Hindi
यमन में आतंकी हमला, 12 सैनिक, 19 जिहादियों की मौत

अदन: दक्षिणी यमन में दो सैन्य ठिकानों पर अल-कायदा ने आज अचानक हमला कर दिया जिसमें 31 की मौत हो गई। मारे गए लोगों में 12 सैनिक और 19 जिहादी शामिल है।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने हदरमावत प्रांत में शिबम और वदी सर शहर के नजदीक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। हदरमावत, अल-कायदा का गढ़ है और इसकी राजधानी मुकल्ला पर इसके आतंकवादियों का नियंत्रण है।

अपने उंची ईंटों से बनी इमारतों के कारण मैनहट्टन ऑफ द डेजर्ट के नाम से जाने जाने वाला शिबम यूनेस्को के विश्व विरासत स्थलों में से एक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश