1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अलेप्पो अब पूरी तरह सरकार के नियंत्रण में: सीरियाई सेना

अलेप्पो अब पूरी तरह सरकार के नियंत्रण में: सीरियाई सेना

 Written By: IANS
 Published : Dec 23, 2016 05:41 pm IST,  Updated : Dec 23, 2016 05:41 pm IST

सीरियाई सेना ने सीरिया के पूर्वी शहर अलेप्पो से विद्रोहियों के अंतिम समूह के भी चले जाने के बाद शहर को मुक्त करा लिए जाने की घोषणा की है। सेना के मुताबिक, अब शहर पर पूरी तरह सरकार का नियंत्रण है।

Syrian Army Soldier | AP Photo- India TV Hindi
Syrian Army Soldier | AP Photo

दमिश्क: सीरियाई सेना ने सीरिया के पूर्वी शहर अलेप्पो से विद्रोहियों के अंतिम समूह के भी चले जाने के बाद शहर को मुक्त करा लिए जाने की घोषणा की है। सेना के मुताबिक, अब शहर पर पूरी तरह सरकार का नियंत्रण है। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के पूर्वी हिस्से से विद्रोहियों के अंतिम समूह के चले जाने के बाद सीरियाई सेना ने पूरे अलेप्पो शहर में सुरक्षा की बहाली और स्थिरता की घोषणा की। सेना ने एक बयान में कहा, ‘यह जीत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक रणनीतिक उपलब्धि है और आतंकवाद तथा उसके समर्थकों पर एक करारा प्रहार है।’ बयान के मुताबिक, ‘यह जीत सभी सीरियाई क्षेत्रों में आतंकवाद से लड़ाई की एक नई मुहिम की शुरुआत है।’

बयान में जोर देकर कहा गया है कि अलेप्पो की जीत सीरियाई सेना को पूरे सीरिया में आतंकवादियों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने को प्रेरित करेगी। अलेप्पो से विद्रोहियों का सफाया करने के लिए रूसी-तुर्की करार के तहत एक बड़े अभियान के बाद 15 दिसंबर से विद्रोहियों और उनके परिवारों ने शहर छोड़ना शुरू कर दिया था। अलेप्पो 2012 से विद्रोहियों के कब्जे में था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश