1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका ने सीरियाई सेना पर हवाई हमले के लिए माफी मांगी: रूस

अमेरिका ने सीरियाई सेना पर हवाई हमले के लिए माफी मांगी: रूस

 Written By: IANS
 Published : Sep 25, 2016 07:03 pm IST,  Updated : Sep 25, 2016 07:03 pm IST

रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने शनिवार को कहा कि अमेरिका ने सीरिया के सरकारी बलों पर हवाई हमले के लिए राष्ट्रपति बशर असद से माफी मांगी है। लावरोव ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा, ‘हां, उन्होंने (अमेरिका ने) माफी मांगी है।’

Sergei Lavrov. (Photo: AP)- India TV Hindi
Sergei Lavrov. (Photo: AP)

मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने शनिवार को कहा कि अमेरिका ने सीरिया के सरकारी बलों पर हवाई हमले के लिए राष्ट्रपति बशर असद से माफी मांगी है। लावरोव ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा, ‘हां, उन्होंने (अमेरिका ने) माफी मांगी है।’

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लावरोव ने युद्धग्रस्त देश में संघर्षविराम की बहाली पर कहा कि यह तभी संभव है जब सभी सामूहिक आधार पर प्रयास करें और जिसके लिए अमेरिका का पूर्ण सहयोग जरूरी है। अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने 17 सितम्बर को सीरिया के डेर अल-जौर में हवाई हमले किए थे जिसमें 60 से अधिक सीरियाई सैनिकों की मौत हो गई थी और लगभग 100 घायल हो गए थे।

लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने 10 सितम्बर को सीरिया में संघर्षविराम की घोषणा की थी जिसमें सभी संबंधित पक्षों से हमले बंद करने को कहा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश