1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में पत्रकार की स्थिति को लेकर अमेरिका ने जताई चिंता

पाकिस्तान में पत्रकार की स्थिति को लेकर अमेरिका ने जताई चिंता

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2016 09:49 am IST,  Updated : Oct 12, 2016 09:49 am IST

अमेरिका ने पाकिस्तान में पत्रकारों द्वारा कठिनाइयों और खतरों का सामना किए जाने पर चिंता जाहिर की, लेकिन उस पाकिस्तानी पत्रकार पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध पर कोई टिप्पणी नहीं की।

america concerned over treatment with journalists in...- India TV Hindi
america concerned over treatment with journalists in pakistan

वॉशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तान में पत्रकारों द्वारा कठिनाइयों और खतरों का सामना किए जाने पर चिंता जाहिर की, लेकिन उस पाकिस्तानी पत्रकार पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध पर कोई टिप्पणी नहीं की है जिसने असैन्य और सैन्य नेतृत्व के बीच दरार के संबंध में खबर दी थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कल दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा मुझे सिरिल अल्मीडा पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों की जानकारी है। उन्होंने कहा प्रेस की स्वतंत्रता स्पष्ट रूप से वह मुद्दा है जो हम पाकिस्तान की सरकार के समक्ष नियमित उठाते रहे हैं, साथ ही पत्रकारों द्वारा कठिनाइयों और खतरों का सामना किए जाने पर भी अपनी चिंता जाहिर करते रहे हैं।

किर्बी ने कहा हम प्रेस की स्वतंत्रता को या अत्यंत महत्वपूर्ण काम करने के लिए पत्रकारों की क्षमता को सीमित करने के सभी प्रयासों को लेकर चिंतित हैं।

इस बीच, कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट :सीपीजे: ने पाकिस्ताान से अल्मीडा पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को तत्काल हटाने का अनुरोध किया है। सीपीजे के एशिया प्रोग्राम समन्वयक स्टीवेन बटलर ने कहा पाकिस्तान पत्रकारों के लिए खतरनाक जगह हो सकता है लेकिन राष्ट्र की निर्भीक स्वतंत्र प्रेस की गौरवशाली परंपरा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश