1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में अपने रिपोर्टर का वीजा खारिज करने से बहुत चिंतित है अमेरिका

चीन में अपने रिपोर्टर का वीजा खारिज करने से बहुत चिंतित है अमेरिका

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 24, 2018 10:36 am IST,  Updated : Aug 24, 2018 10:42 am IST

अमेरिकी दूतावास ने कहा कि वह चीन में विदेशी और घरेलू पत्रकारों के काम पर पाबंदियों को लेकर ‘‘बहुत चिंतित’’ है। यह बयान तब आया है जब चीन ने बज्जफीड न्यूज के लिए अमेरिकी संवाददाता को वीजा दोबारा जारी करने से मना कर दिया।

चीन, अमेरिका- India TV Hindi
चीन में अपने रिपोर्टर का वीजा खारिज करने से चिंतित है अमेरिका Image Source : एपी

बीजिंग (चीन): अमेरिकी दूतावास ने कहा कि वह चीन में विदेशी और घरेलू पत्रकारों के काम पर पाबंदियों को लेकर बहुत चिंतित है। यह बयान तब आया है जब चीन ने बज्जफीड न्यूज के लिए अमेरिकी संवाददाता को वीजा दोबारा जारी करने से मना कर दिया।

कम्युनिस्ट सरकार द्वारा वीजा आवेदन खारिज करने के बाद संवाददाता मेघा राजगोपालन को देश छोड़ना पड़ा। इसे संवेदनशील माने जाने वाले विषयों पर उनके काम को लेकर सजा के तौर पर देखा जा रहा है।

चीन ने राजगोपालन के निष्कासन के पीछे की वजह पर कोई जानकारी नहीं दी और दूतावास के बयान में उनके नाम का जिक्र नहीं है। दूतावास ने कहा कि चीन में बेहतर आजादी आवश्यक है क्योंकि इसका परस्पर संबंध अमेरिका में चीनी मीडिया को मिलने वाली आजादी से है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश