1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका ने छेड़ा उत्तर कोरिया के खिलाफ युद्ध: री योंग

अमेरिका ने छेड़ा उत्तर कोरिया के खिलाफ युद्ध: री योंग

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 26, 2017 08:22 am IST,  Updated : Sep 26, 2017 08:22 am IST

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने आज आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके देश के खिलाफ युद्ध घोषित किया है।

north korea- India TV Hindi
north korea

न्यूयॉर्क: उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने आज आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके देश के खिलाफ युद्ध घोषित किया है और प्योंगयांग को अपने हवाई क्षेत्र में अमेरिकी बमवर्षक विमानों को मार गिराने का अधिकार देता है। (UNGA में भारत ने किया पाक को बेनकाब, दिखाई उमर फैयाज की तस्वीर)

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हो ने यहां संवाददाताओं से कहा, पूरी दुनिया को स्पष्ट रूप से यह याद रखना चाहिए कि अमेरिका ने हमारे देश के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा, अमेरिका ने हमारे देश पर युद्ध घोषित कर दिया है, ऐसे में हमारे पास इसका पूरा अधिकार होगा कि हम अपने हवाई क्षेत्र में अमेरिकी बमवर्षक विमानों को मार गिराने सहित हर प्रतिरोधी कदम उठाएं। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया का अमेरिका के साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश