1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान पर परमाणु हमले के लिए अमेरिका नहीं कहेगा - सॉरी

जापान पर परमाणु हमले के लिए अमेरिका नहीं कहेगा - सॉरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 03, 2016 04:54 pm IST,  Updated : May 03, 2016 04:54 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस बात पर यकीन नहीं करते कि उनके देश को साल 1945 में जापान के हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले के लिए औपचारिक माफी मांगने की जरूरत है। व्हाइट हाउस

Barack Obama- India TV Hindi
Barack Obama

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस बात पर यकीन नहीं करते कि उनके देश को साल 1945 में जापान के हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले के लिए औपचारिक माफी मांगने की जरूरत है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट से सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पूछा गया था कि क्या ओबामा सोचते हैं कि 1945 में जापान पर हुई बमबारी के लिए माफी माफी मांगी जानी चाहिए? इस पर अर्नेस्ट ने कहा, "नहीं, वह ऐसा नहीं सोचते।" उन्होंने यह भी कहा कि मई के अंत में सात समूह वाले (जी-7) शिखर सम्मेलन के लिए ओबामा जापान जाएंगे, लेकिन इस दौरान आधिकारिक तौर पर हिरोशिमा के दौरे का निर्णय अभी नहीं लिया गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने अप्रैल में जी-7 के अन्य विदेश मंत्रियों के साथ हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क का दौरा किया था। केरी अमेरिका के पहले विदेश मंत्री हैं, जिन्होंने हिरोशिमा का दौरा किया। इसलिए जापान को उम्मीद है केरी की यात्रा से प्रेरित होकर ओबामा भी हिरोशिमा का दौरा कर सकते हैं।

ज्ञात हो कि छह अगस्त, 1945 को एक अमेरिकी बमवर्षक ने जापान के शहर हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था, और इसके ठीक तीन दिन बाद दोबारा जापान के दूसरे शहर नागासाकी पर एक दूसरा परमाणु बम गिराया गया था। इन हमलों में हजारों लोगों की मौत हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश