1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. खूबसूरती बनी दुश्मन: ये लड़की नहीं बना सकती ब्वॉयफ्रेंड, घर पर आता है फिजिकल ट्रेनर

खूबसूरती बनी दुश्मन: ये लड़की नहीं बना सकती ब्वॉयफ्रेंड, घर पर आता है फिजिकल ट्रेनर

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 25, 2016 07:17 pm IST,  Updated : May 25, 2016 07:28 pm IST

एंजेलिका को यह खूबसूरती भगवान ने तोहफे में दी है। एंजेलिका रूस की राजधानी मॉस्को में रहती है।

Angelica Kenova - India TV Hindi
Angelica Kenova

नई दिल्ली: क्या आपने कभी सुना है कि कोई लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए अपनी मां को भी साथ ले जाए। आपको यह सुनकर जरूर ही हैरनी होगी। लेकिन यह सच है। हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके साथ यह सब कुछ होता है। इस लड़की का नाम एंजेलिका केनोवा है। यह लड़की इतनी सुंदर है कि इसे बार्बी डॉल कहा जाता है।  बस इस बात से एंजेलिका के माता-पिता उसे घर से बाहर नहीं निकलने देते हैं।

दुनिया  में ऐसी बहुत सी लड़कियां है जो बार्बी डॉल की तरह ही सुंदर दिखना चाहती है और इसके लिए वह हर संभव कोशिश करती है यहां तक की वह सर्जरी तक करवाती है। लेकिन एंजेलिका को यह खूबसूरती भगवान ने तोहफे में दी है। एंजेलिका रूस की राजधानी मॉस्को में रहती है। उसकी यही खूबसूरती उसके लिए परेशानी बन गई है। एंजेलिका का शरीर बिल्‍कुल बार्बी डॉल की तरह है। लेकिन वह खुद बार्बी की तरह नहीं दिखना चाहती। 26 साल की होने के बावजूद भी एंजेलिका के कपड़े उसके मां-पिता ही पसंद करते हैं। इतना ही नहीं एंजेलिका को ब्वॉयफ्रेंड बनाने की भी इजाजत नहीं हैं और साथ ही साथ उसके घर से निकलने पर भी पाबंदी है।

एंदेलिका का वजन केवल 38 किलो है। और इसने दावा किया है कि इसने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है। एंजेलिका के फिगर को मेंटेन रखने के लिए उसके घर पर ही एक पर्सनल ट्रेनर रखा गया है। एंजेलिका पेशे से मॉडल है, फिर भी अपने पेरेंट्स के नियंत्रण में रहती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश