सिओल: दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अप्रैल में अमेरिकी सैन्य प्रयोगशाला द्वारा ओसान एयर बेस को गलती से एंथ्रेक्स के नमूने भेजे जाने के मामले की जांच के लिए वह ओसान स्थित अमेरिकी एयर बेस की जांच करेगा। मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एंथ्रेक्स के नमूने दुर्घटनावश भेजे जाने के मामले की जांच के लिए संयुक्त टास्क फोर्स सियोल के दक्षिण में 50 किलोमीटर दूर स्थित यूएस फोर्सेज कोरिया (यूएसएफके) के ओसान एयर बेस का जितनी जल्दी संभव हो सकेगा दौरा करेगा।
अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें