1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ISIS से कोई संबंध नहीं पकड़े गए चीनी छात्र का: चीन

ISIS से कोई संबंध नहीं पकड़े गए चीनी छात्र का: चीन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 20, 2015 05:02 pm IST,  Updated : Jul 20, 2015 05:09 pm IST

बीजिंग: इराक स्थित चीनी दूतावास के अनुसार जिस चीनी पुरातत्व छात्र को इराकी बलों ने पकड़ा था, उसका इस्लामिक स्टेट से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें जल्द ही स्वेदश के लिए रवाना कर दिया

ISIS से कोई संबंध नहीं...- India TV Hindi
ISIS से कोई संबंध नहीं पकड़े गए चीनी छात्र का

बीजिंग: इराक स्थित चीनी दूतावास के अनुसार जिस चीनी पुरातत्व छात्र को इराकी बलों ने पकड़ा था, उसका इस्लामिक स्टेट से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें जल्द ही स्वेदश के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

समाचार साइट द पेपर डॉट सीएन डॉट के अनुसार छात्र की पहचान लियू वी के तौर पर की गई है जो पीकिंग विश्वविद्यालय में पुरातत्व का छात्र है। वह एक पुरातात्विक दौरे पर इराक गया था।

चीनी दूतावास ने इराक को दी थी जानकारी

दूतावास के अधिकारी ने चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स से कहा हमने स्थानीय पुलिस को उस छात्र के संबंध में सभी जानकारियां दे दी हैं, जिसे उन्होंने आतंकवादी समझ लिया था। साथ ही वहां उसकी सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि छात्र को इराक के सलाहुद्दीन प्रांत के समारा पुलिस थाने में रखा गया है। सभी सरकारी विभागों के बंद होने के चलते उसे रमजान के बाद रिहा किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश