1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ISIS से कोई संबंध नहीं पकड़े गए चीनी छात्र का: चीन

ISIS से कोई संबंध नहीं पकड़े गए चीनी छात्र का: चीन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 20, 2015 05:02 pm IST,  Updated : Jul 20, 2015 05:09 pm IST

बीजिंग: इराक स्थित चीनी दूतावास के अनुसार जिस चीनी पुरातत्व छात्र को इराकी बलों ने पकड़ा था, उसका इस्लामिक स्टेट से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें जल्द ही स्वेदश के लिए रवाना कर दिया

संदिग्ध लोगों के प्रति सतर्क हैं इराकी सुरक्षा एजेंसियां

इराक में ISIS की आतंकवादी वारदातों के चलते इराकी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और ऐसे किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लेती हैं, जिसकी गतिविधियां उन्हें संदिग्ध लगती हैं। इस मामले में भी चीनी पुरातत्व छात्र की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने की वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इससे पहले मार्च के महीने में इराकी स्पेशल फोर्सेज़ ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था, जो बाद में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के विदेशी मिलिट्री सलाहकार निकले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश