1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. लकड़ी के फर्नीचर में कीड़ा लग जाए तो क्या करें?

लकड़ी के फर्नीचर में कीड़ा लग जाए तो क्या करें?

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Jun 16, 2026 12:00 pm IST,  Updated : Jun 16, 2026 12:09 pm IST
घर को सुंदर और आकर्षक बनाने में लकड़ी के फर्नीचर अहम भूमिका निभाते हैं। वैसे तो ये सालों साल चलते हैं लेकिन कई बार इनमे दीमक या कीड़े लग जाते हैं जिससे ये खराब होने लगते हैं। 'डिजिटल कुकिंग प्लेटफ़ॉर्म 'कुक विद पारुल' की होस्ट और शेफ़ पारुल गुप्ता अपने यू ट्यूब पर बताया है कि अगर आपके फर्नीचर में भी दीमक या कीड़े लग गए हैं तो उससे छुटकारा पाने के लिए आप किन उपाय को आज़मा सकते हैं।
1/5 Image Source : UNSPLASH/MAGNIFIC

धूप में रखें: अगर लकड़ी के फर्नीचर में दीमक या कीड़े लग गए हैं तो उनसे छुटकारा पाने के लिए आप उन सामान को धूप में रख दें। लकड़ी के सामान को धूप में रखने से दीमक निकल जाते हैं। धूप की गर्मी कीड़े और दीमक को हटाने में बेहद मददगार हैं।
2/5 Image Source : UNSPLASH
धूप में रखें: अगर लकड़ी के फर्नीचर में दीमक या कीड़े लग गए हैं तो उनसे छुटकारा पाने के लिए आप उन सामान को धूप में रख दें। लकड़ी के सामान को धूप में रखने से दीमक निकल जाते हैं। धूप की गर्मी कीड़े और दीमक को हटाने में बेहद मददगार हैं।
करेले का जूस: फर्नीचर में लगे कीड़े को भगाने के लिए आप करेले के जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। करेले अपने कसैलेपन और प्राकृतिक गुणों के कारण दीमक, घुन और कीड़ों को खत्म करने में बेहद मददगार माना जाता है।
3/5 Image Source : UNSPLASH
करेले का जूस: फर्नीचर में लगे कीड़े को भगाने के लिए आप करेले के जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। करेले अपने कसैलेपन और प्राकृतिक गुणों के कारण दीमक, घुन और कीड़ों को खत्म करने में बेहद मददगार माना जाता है।
नीम की पत्तियों का रस: लकड़ी के फर्नीचर से कीड़ों, दीमक और घुन को भगाने के लिए आप नीम की पत्तियों के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जहां कीड़े या दीमक लगें हैं उस जगह स्प्रे करें। नीम के कसैले गुण दीमक को तेजी से हटाते हैं।
4/5 Image Source : UNSPLASH
नीम की पत्तियों का रस: लकड़ी के फर्नीचर से कीड़ों, दीमक और घुन को भगाने के लिए आप नीम की पत्तियों के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जहां कीड़े या दीमक लगें हैं उस जगह स्प्रे करें। नीम के कसैले गुण दीमक को तेजी से हटाते हैं।
अलमारी में रखें तंबाखू का पाउच: लकड़ी के फर्नीचर में दीमक या कीड़े न लगे इसलिए आप तंबाखू का इस्तेमाल कर सकते हैं। तंबाखू में मौजूद निकोटिन नामक कीटनाशक दीमक को हटाने में फायदेमंद है। इसकी महक कीड़े, घुन या दीमक को अलमारी से दूर रखने में मदद करती है।
5/5 Image Source : UNSPLASH

Advertisement