1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आसिफ अली जरदारी ने कहा, मैं जल्द ही पाकिस्तान लौटूंगा

आसिफ अली जरदारी ने कहा, मैं जल्द ही पाकिस्तान लौटूंगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2016 09:22 pm IST,  Updated : Nov 21, 2016 09:22 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस बात से इनकार किया है कि वह निर्वासित जीवन बिता रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अगले कुछ हफ्तों में पाकिस्तान लौटेंगे।

Asif Ali Zardari | AP File Photo- India TV Hindi
Asif Ali Zardari | AP File Photo

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस बात से इनकार किया है कि वह निर्वासित जीवन बिता रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अगले कुछ हफ्तों में पाकिस्तान लौटेंगे। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता जरदारी ने कहा कि वह 'जल्द ही' स्वदेश लौटेंगे। जरदारी जून 2015 से लंदन और दुबई में रह रहे हैं। आसिफ अली जरदारी की वापसी के समय पर बात करते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन और आसिफ के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि उनका संगठन यह फैसला करेगा कि उनके पिता पाकिस्तान कब लौटते हैं।

2008 से 2013 तक राष्ट्रपति रहे जरदारी ने बीते साल अचानक देश छोड़ दिया था। देश छोड़ने से पहले उन्होंने एक कड़े भाषण में सेना को अपनी हदें नहीं लांघने के लिए कहा था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश