1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया: दमिश्क के बाहरी हिस्से में हवाई हमला, 16 लोगों की मौत

सीरिया: दमिश्क के बाहरी हिस्से में हवाई हमला, 16 लोगों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Mar 25, 2017 08:51 pm IST,  Updated : Mar 25, 2017 08:51 pm IST

सीरिया की राजधानी दमिश्क के बाहरी हिस्से में स्थित एक शहर पर हुए हवाई हमलों में कम से कम 16 नागरिकों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए हैं।

Representational Image | AP- India TV Hindi
Representational Image | AP

दमिश्क: सीरिया की राजधानी दमिश्क के बाहरी हिस्से में स्थित एक शहर पर हुए हवाई हमलों में कम से कम 16 नागरिकों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि हवाई हमले हमोरया शहर में हुए, जो दमिश्क से 12 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित है। ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, यह हमला सीरिया के सरकारी बलों द्वारा पिछले कुछ दिनों के दौरान पूर्वी घौता क्षेत्र पर तेज की गई बमबारी का हिस्सा है।

खबरों के मुताबिक, ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है और कई लोग अभी भी लापता हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश