1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के कराओके लाउंज में आग लगने से 18 लोगों की मौत, 5 अन्य घायल

चीन के कराओके लाउंज में आग लगने से 18 लोगों की मौत, 5 अन्य घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 24, 2018 10:59 am IST,  Updated : Apr 24, 2018 10:59 am IST

दक्षिणी चीन स्थित एक कराओके लाउंज में आग लगने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और अन्य पांच लोग घायल हुए हैं। आशंका है कि किसी ने जानबूझ कर आग लगायी है।

At Least 18 Dead 5 Injured in China Karaoke Lounge Fire- India TV Hindi
At Least 18 Dead 5 Injured in China Karaoke Lounge Fire

बीजिंग: दक्षिणी चीन स्थित एक कराओके लाउंज में आग लगने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और अन्य पांच लोग घायल हुए हैं। आशंका है कि किसी ने जानबूझ कर आग लगायी है। पुलिस और सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गुआंगदोंग प्रांत के किनग्यूआन शहर में तीन मंजिला इमारत में आग आधी रात के बाद लगी। स्थानीय समयानुसार देर रात एक बजे से पहले उस पर काबू पा लिया गया था। (पत्नी के अंतिम संस्कार के अगले ही दिन अस्पताल में भर्ती हुए जॉर्ज बुश )

किनग्यूआन जन सुरक्षा विभाग ने वायबो ( सोशल मीडिया साइट ) अकाउंट पर बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार आग वहां लगाई गई थी। उसने कहा , ‘‘ जन सुरक्षा अधिकारियों ने अपनी जांच तेज कर रहा है। ’’

पुलिस ने अपने बयान में आग लगने के स्थल की जानकारी नहीं दी लेकिन सरकारी समाचार एजेंसी ‘ शिन्हुआ ’ ने बताया कि आग केटीवी हाउस या कराओके लाउंज में लगी। चीन में अक्सर ऐसी जानलेवा आग लगती रहती है, क्योंकि यहां सुरक्षा नियमों की व्यापक रूप से अवहेलना की जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश