1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: मसाज पार्लर में भीषण आग लगने से 18 की मौत, दो जख्मी

चीन: मसाज पार्लर में भीषण आग लगने से 18 की मौत, दो जख्मी

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 05, 2017 10:34 pm IST,  Updated : Feb 05, 2017 10:34 pm IST

पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में पैर की मालिश करने वाले एक पार्लर में लगी भीषण आग से 18 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

बीजिंग: पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में पैर की मालिश करने वाले एक पार्लर में लगी भीषण आग से 18 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सरकारी चाइना ग्लोबल टेलिविजन नेटवर्क की खबर के मुताबिक तियानताई काउंटी के पार्लर में लगी इस आग में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि जूक्सीटैंग पार्लर की खिड़कियों से कर्मचारियों को कूदते हुए देखा गया।

मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं हालांकि आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश