1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया: अलेप्पो में खतरनाक जंग जारी, कम से कम 45 की मौत

सीरिया: अलेप्पो में खतरनाक जंग जारी, कम से कम 45 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2016 06:19 pm IST,  Updated : Sep 11, 2016 06:19 pm IST

सीरिया के उत्तरी भाग में स्थित प्रमुख शहर अलेप्पो में खतरनाक जंग चल रही है। ताजा खबरों के मुताबिक रविवार को लगातार तीसरे दिन हुए हवाई हमलों में अबतक 24 की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

यह एक पुरानी तस्वीर है...- India TV Hindi
यह एक पुरानी तस्वीर है जो 2103 में अलेप्पो में ली गई थी। (फोटो: AP)

दमिश्क: सीरिया के उत्तरी भाग में स्थित प्रमुख शहर अलेप्पो में खतरनाक जंग चल रही है। ताजा खबरों के मुताबिक रविवार को लगातार तीसरे दिन हुए हवाई हमलों में अबतक 24 की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। वहीं, सरकारी नियंत्रण वाले क्षेत्र में विद्रोहियों की ओर से की गई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर है।

विरोधी कार्यकर्ताओं के संगठन 'अलेप्पो मीडिया सेंटर' के मुताबिक हवाई हमलों में शनिवार को कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए। वहीं, ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि अलेप्पो और इदलिब में कुल 69 लोगों की मौत हुई है जिनमें 13 बच्चे भी शामिल हैं। ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक अलेप्पो में 30 जबकि इदलिब में 39 लोगों की मौत हुई है।

कभी सीरिया की आर्थिक राजधानी रहा अलेप्पो 2012 से ही सरकारी बलों और उग्रवादियों की लड़ाई के बीच में फंसा हुआ है। शहर के पूर्वी भाग पर उग्रवादियों का कब्जा है, लेकिन सरकार ने पश्चिमोत्तर जाने वाले एक छोटे से रास्ते को छोड़ कर चारों ओर के अन्य रास्ते बंद कर दिए हैं जिसके चलते उग्रवादियों पर भारी तनाव है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश