1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया: दमिश्क में धर्मस्थल के पास हुए दोहरे बम विस्फोट में 74 मरे

सीरिया: दमिश्क में धर्मस्थल के पास हुए दोहरे बम विस्फोट में 74 मरे

 Written By: IANS
 Published : Mar 12, 2017 08:00 pm IST,  Updated : Mar 12, 2017 08:00 pm IST

सीरिया के दमिश्क में एक शिया धर्मस्थल के पास शनिवार को हुए दोहरे बम विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। ब्रिटिश युद्ध पर्यवेक्षक ने यह जानकारी दी है।

Damascus Blast | AP- India TV Hindi
Damascus Blast | AP

दमिश्क: सीरिया के दमिश्क में एक शिया धर्मस्थल के पास शनिवार को हुए दोहरे बम विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। ब्रिटिश युद्ध पर्यवेक्षक ने यह जानकारी दी है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि शनिवार को हुए बम विस्फोट में 54 सीरियाई नागरिकों और इराकी तीर्थयात्रियों के साथ ही सीरियाई सुरक्षा बल के 20 जवानों की मौत हो गई। ऐतिहासिक बाब-अल-सगीर कब्रगाह इलाके में पहला विस्फोट पार्किंग स्थल में किया गया, जहां 9 बसें खड़ी थीं। इसके कुछ ही देर बाद एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया।

पर्यवेक्षक ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में कई की हालत गंभीर है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस हमले की अब तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश