1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर म्यामांर की नेता सू ची से कनाडा ने वापस ली मानद नागरिकता

रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर म्यामांर की नेता सू ची से कनाडा ने वापस ली मानद नागरिकता

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 03, 2018 10:39 am IST,  Updated : Oct 03, 2018 10:39 am IST

कनाडा की संसद ने आंग सान सू ची की कनाडा की मानद नागरिकता औपचारिक रूप से वापस ले ली

Aung San Suu Kyi becomes first person stripped of honorary Canadian citizenship- India TV Hindi
Aung San Suu Kyi becomes first person stripped of honorary Canadian citizenship

ओटावा। म्यामांर में रोहिंग्या मुसलमानों से हुए खराब बर्ताव में भागीदारी के लिए कनाडा की संसद ने आंग सान सू ची की कनाडा की मानद नागरिकता औपचारिक रूप से वापस ले ली। सीनेट ने म्यामांर की असैन्य नेता सू ची को 2007 में दिया गया प्रतीकात्मक सम्मान वापस लेने के पक्ष में सर्वसम्मति से मतदान किया। 

पिछले सप्ताह हाउस हाउस ऑफ कॉमन्स ने भी इसी तरह से सर्वसम्मति से उनकी मानद नागरिकता वापस लेने के पक्ष में मतदान किया था। ऊपरी सदन में यह कदम उसके बाद उठाया गया है। सू ची पहली व्यक्ति हैं, जिनकी कनाडा की मानद नागरिकता वापस ली गई है। 

संयुक्त राष्ट्र की तथ्यान्वेषी टीम ने पिछले महीने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि म्यामांर की सेना ने हजारों रोहिंग्या नागरिकों की व्यवस्थित तरीके से हत्या की। उनके सैकड़ों गांवों को जला दिया और जाति संहार किया गया और सामूहिक बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश