1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. G20 Summit: ऑस्‍ट्रेलिया के पीएम ने ली मोदी के साथ सेल्‍फी, कहा 'कितना अच्‍छा है मोदी'

G20 Summit: ऑस्‍ट्रेलिया के पीएम ने ली मोदी के साथ सेल्‍फी, कहा 'कितना अच्‍छा है मोदी'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2019 07:45 am IST,  Updated : Jun 29, 2019 07:45 am IST

मोरिसन ने आज प्रधानमंत्री के साथ दोनों देशों के आपसी रिश्तों को भी लेकर बातचीत की। साथ ही उसके बाद मोरिसन ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी ली।

Modi and Morrison - India TV Hindi
Modi and Morrison 

जापान में जारी जी20 समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर के नेता इस समय ओसाका में हैं। इन नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौर जारी है। प्रधानमंत्री पिछले तीन दिनों में करीब एक दर्जन से अधिक नेताओं से बात कर चुके हैं। इसमें अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन भी शामिल हैं। 

लेकिन इस बीच मोदी की मुलाकात अपने एक खास दोस्‍त से भी हुई। ये हैं जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन। मोरिसन ने आज प्रधानमंत्री के साथ दोनों देशों के आपसी रिश्‍तों को भी लेकर बातचीत की। साथ ही उसके बाद मोरिसन ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्‍फी ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ली गई अपनी सेल्फी उन्‍होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। 

इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने लिखा है 'कितने अच्छे हैं मोदी'। स्‍कॉट मोरिसन का यह ट्वीट वायरल हो गया है। खास बात यह है कि अपना संदेश उन्‍होंने रोमन इंग्लिश में लिखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश