1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बहरीन में 10 साल में पहली बार दी गई फांसी, 3 को लटकाया

बहरीन में 10 साल में पहली बार दी गई फांसी, 3 को लटकाया

 Written By: IANS
 Published : Jan 15, 2017 08:06 pm IST,  Updated : Jan 15, 2017 08:06 pm IST

बहरीन में रविवार को साल 2014 में हुए एक हमले के मामले में 3 शिया कैदियों को फांसी दे दी। उस हमले में 3 पुलिकर्मियों की मौत हो गई थी। इस अरब देश में पिछले एक दशक में पहली बार फांसी दी गई है।

Sami Mushaima, Ali Al-Singace and Abbas Al-Samea | AP Photo- India TV Hindi
Sami Mushaima, Ali Al-Singace and Abbas Al-Samea | AP Photo

मनामा: बहरीन में रविवार को साल 2014 में हुए एक हमले के मामले में 3 कैदियों को फांसी दे दी। उस हमले में 3 पुलिकर्मियों की मौत हो गई थी। इस अरब देश में पिछले एक दशक में पहली बार फांसी दी गई है। समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, सामी मुशाइमा (42), अली संकिस (21) और अब्बास सामी (27) को साल 2015 में दोषी ठहराया गया था।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फांसी के बाद तीनों दोषियों के परिजनों को अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए मनामा के कब्रिस्तान में बुलाया गया। विरोध प्रदर्शनों से बचने के मद्देनजर कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई थी। प्राधिकारियों के मुताबिक, शिया बहुल इस शहर के बाहर स्थित पुलिस चौकी पर शनिवार की रात प्रदर्शनकारियों के हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पिछले हफ्ते एक शीर्ष अदालत ने इस मामले में अंतिम अपील खारिज कर दी थी और संयुक्त राष्ट्र ने शनिवार को बहरीन सरकार से तीनों लोगों की फांसी रोकने को कहा था।

फांसी की सजा पाने वाले ये तीनों लोग एक आतंकी संगठन के सदस्य थे। इन्हें 3 अन्य साथियों के साथ दोषी ठहराया गया था। इन लोगों ने मार्च, 2014 में सनाबिस गांव में बम विस्फोट किया था, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात के एक अधिकारी समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश