1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आतंकवाद के खिलाफ बाजवा ने पाकिस्तान का बचाव किया

आतंकवाद के खिलाफ बाजवा ने पाकिस्तान का बचाव किया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 07, 2017 07:00 am IST,  Updated : Sep 07, 2017 07:00 am IST

पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की भूमिका का बचाव करते हुए कहा कि हमने अपने हिस्से का काम किया है।

कमर जावेद बाजवा- India TV Hindi
कमर जावेद बाजवा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की भूमिका का बचाव करते हुए कहा कि हमने अपने हिस्से का काम किया है। देश आतंकवाद से लड़ाई में पर्याप्त कदम नहीं उठाये जाने के लिए आलोचना का सामना कर रहा है। (म्यांमार में बोले PM मोदी, 'हम देशहित में बड़े और कड़े फैसले लेने से घबराते नहीं है')

बाजवा ने जनरल मुख्यालय में रक्षा दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान ने अनगिनत बलिदान दिये है लेकिन हमे बताया जा रहा है कि हमने पर्याप्त कदम नहीं उठाये।

उन्होंने कहा हमने अपने हिस्से का काम किया है और अब हमे और कुछ करने के लिए कहने के बजाय वि को और काम करना चाहिए। उन्होंने सफल सैन्य अभियान चलाकर आतंकवाद के खिलाफ मिली पाकिस्तान की सफलता को भी रेखांकित किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश