1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्‍तान: बलूचिस्‍तान में आईईडी ब्‍लास्‍ट से उड़ाई ट्रेन, बलोच लिबरेशन टाइगर्स ने ली जिम्‍मेदारी

पाकिस्‍तान: बलूचिस्‍तान में आईईडी ब्‍लास्‍ट से उड़ाई ट्रेन, बलोच लिबरेशन टाइगर्स ने ली जिम्‍मेदारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2019 07:30 am IST,  Updated : Mar 18, 2019 07:30 am IST

पाकिस्तान के संकटग्रस्त बलूचिस्तान प्रांत बलूचिस्तान में रविवार को हुए एक यात्री ट्रेन में विस्फोट की जिम्मेदारी बलोच लिबरेशन टाइगर्स (बीएलटी) ने ली है।

Pakistan- India TV Hindi
Pakistan

पाकिस्‍तान के संकटग्रस्‍त बलूचिस्‍तान प्रांत बलूचिस्‍तान में रविवार को हुए एक यात्री ट्रेन में विस्‍फोट की जिम्‍मेदारी बलोच लिबरेशन टाइगर्स (बीएलटी) ने ली है। बता दें कि बलूचिस्‍तान के नसीराबाद में जफर एक्‍सप्रेस को निशाना बनाकर रिमोट कंट्रोल से किए गए विस्‍फोट में 4 लोगों की मौत हो गई थी। ये सभी सुरक्षा बलों के सदस्‍य थे। इसके अलावा कई लोगों को गोली भी लगी है। विस्‍फोट के कारण ट्रेन के 5 डिब्‍बे पटरी से उतर गए थे। 

पाकिस्‍तान के अखबार डॉन न्‍यूज़ की खबर के मुताबिक पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में रविवार को एक यात्री ट्रेन को निशाना बना कर किए गए धमाके में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। इस विस्‍फोट के चलते ट्रेन के 5 डिब्‍बे पटरी से उतर गए थे। 

जिला पुलिस अधिकारी इरफान बशीर ने डॉन न्यूज को बताया कि हमलावरों ने बलूचिस्तान के डेरा मुराद जमाली क्षेत्र में जफर एक्सप्रेस को ध्यान में रखकर लिए रेल पटरियों पर आईईडी लगा रखा था। यह ट्रेन रावलपिंडी से क्वेटा जा रही थी। 

उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी के डेरा मुराद जमाली क्षेत्र में पहुंचते ही एक भयानक विस्फोट हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश