1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने वाजपेयी के निधन पर दुख व्यक्त किया

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने वाजपेयी के निधन पर दुख व्यक्त किया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 17, 2018 06:47 am IST,  Updated : Aug 17, 2018 06:47 am IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गहरा दुख व्यक्त किया।

बांग्लादेश, वाजपेयी- India TV Hindi
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने वाजपेयी के निधन पर दुख व्यक्त किया  Image Source : पीटीआई

ढाका (बांग्लादेश): पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि वह हमारे महान मित्र और बांग्लादेश में काफी सम्मानित नेता थे। राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ने कहा कि वाजपेयी के निधन से उपमहाद्वीप की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। 

Related Stories

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे शोक संदेश में हसीना ने कहा, "यह बांग्लादेश के लोगों के लिए काफी उदासी का दिन है।’’ हसीना ने कहा कि उन्हें सुशासन के लिए योगदान के साथ-साथ क्षेत्रीय शांति और समृद्धि को प्रभावित करने वाले मुद्दों को रेखांकित करने के लिए याद किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश