1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नौका से बचाए गए और लोगों को बांग्लादेश भेजेगा म्यांमार

नौका से बचाए गए और लोगों को बांग्लादेश भेजेगा म्यांमार

 Written By: IANS
 Published : Jul 16, 2015 05:55 pm IST,  Updated : Jul 16, 2015 05:55 pm IST

यंगू: म्यांमार प्रशासन अपनी समुद्री सीमा में पकड़े गए कुछ और नागरिकों को बांग्लादेश भेजेगा। ऐसे लोगों की संख्या 165 है, जिनकी जांच पूरी हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार

नौका से बचाए गए और...- India TV Hindi
नौका से बचाए गए और लोगों को बांग्लादेश भेजेगा म्यांमार

यंगू: म्यांमार प्रशासन अपनी समुद्री सीमा में पकड़े गए कुछ और नागरिकों को बांग्लादेश भेजेगा। ऐसे लोगों की संख्या 165 है, जिनकी जांच पूरी हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार की नौसेना ने 29 मई को प्यापोन कस्बे के पास समुद्र से नौका में सवार कुल 733 लोगों को बचाया था। इन लोगों को रखिने प्रांत में अस्थाई तौर पर बनाए गए शिविरों में रखा गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार सरकार 22 जुलाई को इन्हें बांग्लादेश को सौंपेगी। म्यांमार ने पिछले महीने 21 मई को रखिने के समुद्र तट से बचाए गए 200 में से 187 लोगों के पहले जत्थे को उनकी नागरिकता के सत्यापन के बाद स्वदेश भेज दिया था। म्यांमार सरकार द्वारा की गई जांच में पता चला है कि नौका में सवार कुछ लोग मानव तस्करी और आपराधिक गिरोह का शिकार थे। उन्हें रोजगार प्रदान करने के अवैध दलालों के जरिये थाईलैंड और मलेशिया ले जाया जा रहा था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश