1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भूटान ने बनाया रिकॉर्ड, 7 दिनों में 90% आबादी को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी

भूटान ने बनाया रिकॉर्ड, 7 दिनों में 90% आबादी को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 28, 2021 06:08 pm IST,  Updated : Jul 28, 2021 06:23 pm IST

भारत के पड़ोसी देश भूटान ने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण अभियान को लेकर रिकॉर्ड बनाया दिया है। भूटान ने सिर्फ सात दिनों के भीतर अपनी 90 फीसदी योग्य आबादी को कोरोना रोधी टीके की दूसरी खुराक दे दी।

भूटान ने बनाया रिकॉर्ड, 7 दिनों में 90% आबादी को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी- India TV Hindi
भूटान ने बनाया रिकॉर्ड, 7 दिनों में 90% आबादी को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी Image Source : PTI

थिम्फू: भारत के पड़ोसी देश भूटान ने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण अभियान को लेकर रिकॉर्ड बनाया दिया है। भूटान ने सिर्फ सात दिनों के भीतर अपनी 90 फीसदी योग्य आबादी को कोरोना रोधी टीके की दूसरी खुराक दे दी। भूटान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। भूटान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, विदेशों से मिली फ्री वैक्सीन को केवल सात दिनों में ही इस्तेमाल कर लिया गया है। 

गौरतलब है कि भूटान की आबादी करीब 8 लाख है। यहां 20 जुलाई से जनता को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक मिलनी शुरू हुई थी। यूनिसेफ ने भी भूटान में तेजी से हुए टीकाकरण की तारीफ की है। भूटान में यूनिसेफ के प्रतिनिधि विल पार्क्स ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा, 'इतनी तेजी से टीकाकरण भूटान की सफलता की बड़ी कहानी है।'

विल पार्क्स ने कहा, 'हमें एक ऐसी दुनिया चाहिए जहां जिन भी देशों के पास वैक्सीन की अतिरिक्त डोज हैं, वह उन्हें ऐसे देशों को दान करें, जिनके पास वैक्सीन अब तक नहीं पहुंच पाई है।'

बता दें कि भारत भी अपने पड़ोसी भूटान को कोरोना वैक्सीन की डोज दे चुका है। जब भारत ने भूटान को मार्च महीने में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की साढ़े पांच लाख खुराकें दी थीं, तब भी उसने इनका तेजी से इस्तेमाल किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश