1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तुर्की की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 41 घायल

तुर्की की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 41 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2020 05:35 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 05:35 pm IST

उत्तर पश्चिम तुर्की में पटाखे बनाने के एक कारखाने में विस्फोट होने से शुक्रवार को कम से कम 41 लोग घायल हो गए।

Blast at Turkey fireworks factory, 41 injured- India TV Hindi
Blast at Turkey fireworks factory, 41 injured Image Source : TWITTER

अंकारा। उत्तर पश्चिम तुर्की में पटाखे बनाने के एक कारखाने में विस्फोट होने से शुक्रवार को कम से कम 41 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गर्वनर केटिन ओक्टाय काल्डीरिम ने सरकारी अनादोलू एजेंसी को बताया कि सकार्या प्रांत के हेनदेक शहर के बाहर स्थित कारखाने में करीब 150 मजदूर थे। उन्होंने बताया कि इनमें से कम से कम 41 को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि घटना में किसी की जान नहीं गयी। खबरों के अनुसार तीन मजदूरों की हालत गंभीर है। आवासीय इलाकों से दूर स्थित कारखाने में हालात को काबू में करने के लिए अनेक दमकलकर्मियों और एंबुलेंसों को भेजा गया। हालांकि विस्फोट जारी रहे और आग को काबू में करने के प्रयास बाधित हुए। विस्फोट होने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हेबरतुर्क टेलीविजन ने कहा कि अधिकारियों ने फैक्टी की ओर जाने वााले रास्तों को रोक दिया। मजदूरों के परिजन उनका हाल जानने मौके पर पहुंच गये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश