1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में ईंट भट्टे में विस्फोट, 5 भारतीयों की मौत

नेपाल में ईंट भट्टे में विस्फोट, 5 भारतीयों की मौत

 Written By: PTI
 Published : Dec 15, 2015 02:28 pm IST,  Updated : Dec 15, 2015 02:29 pm IST

काठमांडू: पूर्वी नेपाल में एक ईंट भट्टे में विस्फोट के बाद 105 फुट उंची चिमनी के गिर जाने के कारण पांच भारतीय मजदूरों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि

blast- India TV Hindi
blast

काठमांडू: पूर्वी नेपाल में एक ईंट भट्टे में विस्फोट के बाद 105 फुट उंची चिमनी के गिर जाने के कारण पांच भारतीय मजदूरों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नेपाल के इटाहरी शहर के न्यू जया नेपाल ब्रिक फैक्टरी में कल यह घटना हुई।

दुर्घटना में मरने वाले पांच भारतीय पश्चिम बंगाल और बिहार के रहने वाले थे। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में करीब 25 लोग घायल हो गए जिनमें चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। धरान के बीपी कोईराला इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज में घायलों का उपचार हो रहा है। चिमनी से धुआं नहीं निकल पा रहा था और इसी कारण विस्फोट की घटना हुई जिससे चिमनी गिर गई। विस्फोट के समय करीब दस लाख कच्ची इंटें पकाई जा रहीं थी।

एक स्थानीय निवासी टिकाराम चौधरी ने कहा कि 25 अप्रैल के भूकंप में चिमनी का उपरी हिस्सा ध्वस्त हो गया था और हाल में ही इसकी मरम्मत की गई थी। उन्होंने कहा कि मरम्मत के दौरान चिमनी में रखी गई लकड़ी और प्लास्टिक को नहीं हटाया गया था और इसी वजह से संभव है कि यह घटना हुई हो। भट्टे के मालिक ने इसके फिर से शुरू होने पर कल ही मिठाई का वितरण किया था। नेपाल में 850 से अधिक ईंट भट्टे हैं जिनमें नेपाल और भारत के हजारों मजदूर काम करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश