1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तुर्की में आतंकवादियों ने किया बम विस्फोट, 2 सैनिकों की मौत

तुर्की में आतंकवादियों ने किया बम विस्फोट, 2 सैनिकों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 25, 2016 06:15 pm IST,  Updated : Apr 25, 2016 06:16 pm IST

अंकारा: दक्षिण-पूर्वी तुर्की में सोमवार को आतंकवादी संगठन कुर्दिश वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के आतंकवादियों ने एक बम विस्फोट किया, जिसमें तुर्की के दो सुरक्षाबलों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं।

Bomb blast- India TV Hindi
Bomb blast

अंकारा: दक्षिण-पूर्वी तुर्की में सोमवार को आतंकवादी संगठन कुर्दिश वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के आतंकवादियों ने एक बम विस्फोट किया, जिसमें तुर्की के दो सुरक्षाबलों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं।

देसी बम से किया गया धमाका

निजी समाचार एजेंसी 'डोगन' के अनुसार, पीकेके के आतंकवादियों ने सीरिया की सीमा से लगे मर्दिन प्रांत के नुसायबिन शहर में एक इमारत के बहुत करीब एक देसी बम में विस्फोट किया। तुर्की के सैनिक इलाके में सैन्य अभियान चला रहे थे और उसी दौरान बम विस्फोट की चपेट में आ गए।

पीकेके के खिलाफ कार्रवाई में मारे गए हज़ारों आतंकवादी

रपट में कहा गया है कि घायलों को क्षेत्र के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार व पीकेके के बीच दो साल का संघर्षविराम पिछले साल जुलाई में खत्म हो गया, जिसके बाद से तुर्की के सुरक्षाबलों ने दक्षिण-पूर्वी तुर्की में पीकेके के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया, जिसमें तुर्की के 260 सुरक्षाबल मारे गए और पीकेके के भी हजारों आतंकवादी मारे गए।

पीकेके का नाम तुर्की और अमेरिका की आतंकवादी सूची में है दर्ज

तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) ने पीकेके को आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल कर रखा है। पिछले कुछ महीने के दौरान तुर्की की ज़मीन पर अनेक आतंकवादी हमले हुए हैं। तुर्की की सरकार को पीकेके के साथ आईएसआईएस के आतंकवादियों से भी निपटना पड़ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश