1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्‍तान: काबुल की पुल-ए-चरखी जेल के निकट आत्‍मघाती हमला, 7 लोगों की मौत

अफगानिस्‍तान: काबुल की पुल-ए-चरखी जेल के निकट आत्‍मघाती हमला, 7 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2018 09:12 am IST,  Updated : Oct 31, 2018 10:30 am IST

अफगानिस्तान बुधवार सुबह भयंकर बम विस्फोट से दहल गया। यह बम हमला पुल-ए-चरखी जेल के कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन को निशाना बनाकर किया गया।

File Photo- India TV Hindi
File Photo

अफगानिस्‍तान बुधवार सुबह भयंकर बम विस्‍फोट से दहल गया। यह बम हमला काबुल की पुल-ए-चरखी जेल के बाहर हुआ। कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन को निशाना बनाकर किया गया। राजधानी काबुल में स्थित देश के सबसे बड़े कारागार के बाहर हुए आत्मघाती हमले में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सुरक्षाकर्मी और जेलकर्मी शामिल हैं।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि बुधवार तड़के हमलावर ने जेल में काम करने वाले कर्मचारियों को लेकर जा रही बस को निशाना बनाया। 

गौरतलब है कि पुल-ए-चरखी जेल में सैकड़ों कैदी बंद हैं, जिनमें बड़ी संख्या में तालिबान भी हैं। 

जेल के अधिकारी अब्दुल्ला करीमी के मुताबिक, हमला जेल के द्वार के पास हुआ। वहां बड़ी संख्या में आगंतुक जेल में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच के लिए इंतजार कर रहे थे। फिलहाल किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश