1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के क्वेटा में 3 दिन में दूसरा धमाका, 12 घायल

पाकिस्तान के क्वेटा में 3 दिन में दूसरा धमाका, 12 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 11, 2016 12:03 pm IST,  Updated : Aug 11, 2016 01:45 pm IST

पाकिस्तान के क्वेटा में अल खैर अस्पताल के पास बम धमाका हुआ है। इस धमाके में कई लोग घायल हुए हैं। क्वेटा में 3 दिन में यह दूसरा धमाका है।

quetta bomb blast- India TV Hindi
quetta bomb blast

क्वेटा: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में गुरुवार को एक अस्पताल के पास सड़क किनारे हुए विस्फोट में 12 लोग घायल हो गए। 'द नेशन' की रिपोर्ट के मुताबिक, बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुग्ती ने कहा, "इस हमले का निशाना बलूचिस्तान की फेडरल शरियत कोर्ट के न्यायधीश जहूर शवानी थे।"

जारघों सड़क के किनारे अल खैर अस्पताल के पास हुए इस हमले में नागरिक और सुरक्षा अधिकारी घायल हुए हैं।

इससे पहले सोमवार को क्वेटा के सिविल अस्पताल में आत्मघाती बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस हमले में मरने वाले ज्यादातर वकील और पत्रकार थे। यह बम जारघों सड़क के किनारे रखा गया था। जैसे ही आतंकवाद निरोधक दस्ते का वाहन उधर से गुजरा, बम फट गया।

'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, बुग्ती ने कहा, "यह एक व्यस्त सड़क है और आतंकवादियों ने इसका फायदा उठाया। उन्होंने बम रखा और मोटरसाइकिल से भाग गए।"

गृह मंत्री ने बताया, "ये विस्फोट बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) की तैयारियों में बाधा डालने के उद्देश्य से किए गए हैं। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि इस तरह की कायरतापूर्ण कार्रवाई से हमारा मनोबल नहीं गिरेगा।" उन्होंने बताया कि विस्फोट में तीन-चार किलोग्राम तक विस्फोटक पदार्थो का इस्तेमाल हुआ।

क्वेटा में सोमवार को हुए विस्फोट के बाद से ही तलाशी अभियान जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश