1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यमन में आत्मघाती हमले में सरकार समर्थक 49सैनिकों की मौत

यमन में आत्मघाती हमले में सरकार समर्थक 49सैनिकों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Dec 18, 2016 06:11 pm IST,  Updated : Dec 18, 2016 06:24 pm IST

यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में रविवार सुबह एक ब्रिगेडियर के घर के बाहर किए गए आत्मघाती हमले में सरकार समर्थक 49 सैनिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Yemen Blast | AP Photo- India TV Hindi
Yemen Blast | AP Photo

अदन: यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में रविवार सुबह एक ब्रिगेडियर के घर के बाहर किए गए आत्मघाती हमले में सरकार समर्थक 49 सैनिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वहां बड़ी संख्या में सैनिक जुटे थे।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक सैन्य अधिकारी ने बताया, ‘अदन के खोरमाक्सर इलाके में ब्रिगेडियर नसर अनबौरी के घर के बाहर जमा सैनिकों के बीच एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोटक बेल्ट के साथ उड़ा लिया।’ उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर सैनिक अपने वेतन के लिए इंतजार कर रहे थे।

स्थानीय सैन्य अधिकारी ने बताया, ‘यह आत्मघाती हमला उस वक्त हुआ जब ब्रिगेडियर अनबौरी के घर के बाहर अपने वेतन के लिए सैनिकों की लंबी कतार इंतजार कर रही थी।’ सैनिक अदन प्रांत में सक्रिय नव प्रशिक्षित विशेष सुरक्षा बलों के सदस्य थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश