1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'ब्रिक्स ने उस विश्व क्रम को बदला जिसमें अमेरिका का दबदबा था'

'ब्रिक्स ने उस विश्व क्रम को बदला जिसमें अमेरिका का दबदबा था'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 17, 2016 03:35 pm IST,  Updated : Oct 17, 2016 03:35 pm IST

बीजिंग: चीन के सरकारी मीडिया का कहना है कि ब्रिक्स देशों ने दुनिया के उस क्रम को बदल दिया है जिसमें अमेरिका बहुत हावी था और यह संगठन वैश्विक मामलों में संतुलनकारी प्रभाव के रूप

brics balancing influence against us dominated world order- India TV Hindi
brics balancing influence against us dominated world order

बीजिंग: चीन के सरकारी मीडिया का कहना है कि ब्रिक्स देशों ने दुनिया के उस क्रम को बदल दिया है जिसमें अमेरिका बहुत हावी था और यह संगठन वैश्विक मामलों में संतुलनकारी प्रभाव के रूप में उबरा है। इसके साथ ही मीडिया ने चीन के निवेश की आलोचना करने के लिए भारत, ब्राजील व रूस की आलोचना की है।

ग्लोबल टाइमस ने ब्रिक्स पर अपने एक आलेख में लिखा है कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन वैश्वीकरण में प्रमुख चालक बनता जा रहा है। इसके अनुसार उदीयमान बाजारों का यह संगठन एक ढीली अवधारणा से वास्तव में प्रभावी इकाई बन गया है और इसका विश्व क्रम और वैश्वीकरण पर महत्वपूर्ण प्रभाव हो रहा है।

इसमें लिखा गया है, इस संगठन ने शीत युद्ध के बाद से चल रहे उस विश्व क्रम को बदल दिया है जिसमें अमेरिका का दबदबा था। उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स का शिखर सम्मेलन हाल ही में गोवा, भारत में संपन्न हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश