1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल

पाकिस्तान: सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2018 11:57 am IST,  Updated : Jul 16, 2018 11:57 am IST

पाकिस्तान के दक्षिणी प्रांत सिंध में आज तड़के सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। ये लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। मारे गए लोगों में से तीन एक ही परिवार के हैं।

pakistan- India TV Hindi
pakistan

कराची: पाकिस्तान के दक्षिणी प्रांत सिंध में आज तड़के सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। ये लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। मारे गए लोगों में से तीन एक ही परिवार के हैं। पुलिस और बचाव अधिकारियों ने बताया कि 30 अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसा हैदराबाद जिले के हाला इलाके में हुआ। (हेलसिंकी पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पुतिन से करेंगे मुलाकात )

विवाह समारोह से लौट रही बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूकी हुई थी। उसका टायर पंक्चर था जिसे सुधारा जा रहा था। तभी तेजी गति से आ रहे एक ट्रॉलर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई।

सभी पीड़ित हैदराबाद के रहने वाले थे और साकरंद से विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि 30 घायल लोगों को हाला और हैदराबाद के सरकारी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इनमें से छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश