1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बगदाद में मॉल के पास कार बम हमले, 10 लोगों की मौत

बगदाद में मॉल के पास कार बम हमले, 10 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 10, 2016 08:45 am IST,  Updated : Sep 10, 2016 08:45 am IST

केंद्रीय बगदाद के एक शॉपिंग मॉल के बाहर दो कारों में बम विस्फोट होने पर कम से कम 10 लोग मारे गए हैं और 28 अन्य घायल हो गए।

baghdad- India TV Hindi
baghdad

बगदाद: केंद्रीय बगदाद के एक शॉपिंग मॉल के बाहर दो कारों में बम विस्फोट होने पर कम से कम 10 लोग मारे गए हैं और 28 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस और चिकित्सा सूत्रों ने दी है। पुलिस के एक कर्नल ने कहा कि एक विस्फोट उस कार में हुआ जो यहां पार्क की गई थी जबकि दूसरा विस्फोट एक आत्मघाती बम हमलावर ने किया।

हमलावर ने कल नखील मॉल के बाहर विस्फोटकों से भरा एक वाहन लाकर विस्फोट किया। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या कम से कम 10 है और 28 लोग घायल हुए हैं। बगदाद के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इन आंकड़ों की पुष्टि की है। गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने भी इस हमले से जुड़ी जानकारियों की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि यह हमला स्थानीय समयानुसार आधी रात से ठीक पहले हुआ। यह मॉल पिछले ही साल ही खुला था। मध्य बगदाद में फलस्तीन मार्ग पर स्थित इस मॉल की दुकानें अगले सप्ताह आने वाले ईद-उल-अज़हा से पहले के सप्ताहांत पर देर रात तक खुली थीं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता साद मान ने कहा कि मॉल के अंदर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश