इस्लामाबाद: अब पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत की। पीएम मोदी की तारीफ करने वाले बलूचिस्तान के तीन नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। बलूच नेता ब्रहम्दाग बुग्ती। हरबियार मार्री और बनुक करिमा बलूच के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
इन पर आरोप है कि इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बलूचिस्तान को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया है। इन सभी के खिलाफ बलूचिस्तान के खुजदार इलाके के पांच पुलिस स्टेशनों में शिकायतें की गई थीं।
सभी पर पाकिस्तान पेनल कोड की धारा 120, 121, 123 और 353 के तहत केस दर्ज हुआ है। जिसमें राष्ट्र के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप भी शामिल है। शिकायतकर्ताओं का इल्जाम है कि ब्रहम्दाग बुग्ती...हरबियार मार्री और बनुक करिमा बलूच। इन तीनों बलूच नेताओं ने 15 अगस्त को दिए गए प्रधानमंत्री मोदी के बयान का समर्थन किया है। तीनों बलूच नेताओं पर पांचों पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है।
बलूचिस्तान छात्र संघ की अध्यक्ष करीमा बलोच ने रक्षा बंधन के मौके पर पीएम मोदी को भाई मानते हुए मदद की अपील की थी।