बीजिंग: चीन ने सीरिया में किसी भी परिस्थिति में किसी भी पक्ष के द्वारा किसी भी उद्देश्य से रसायनिक हथियारों के इस्तेमाल का विरोध किया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग का यह बयान सीरिया में विद्रोहियों की ओर से अलेप्पो में विषाक्त गैस के इस्तेमाल की मीडिया रिपोर्ट के बाद आया है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के एक विशेष दूत स्टाफान दे मिस्तुरा ने रविवार को कहा था कि सीरिया के विद्रोहियों ने अलेप्पो के पश्चिम में रॉकेट बरसाते हुए हमला किया। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक मारे गए और कई घायल भी हुए। हुआ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘चीन इस बात को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है।’
उन्होंने कहा कि चीन सभी पार्टियों से शत्रुता खत्म कर तथा सैन्य अभियान रोक कर वार्ता के जरिये विवादों के निपटारे की अपील करता है।