1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में बैंक क़र्ज के लिये बतौर गारंटी रखवाते हैं नग्न तस्वीरें!

चीन में बैंक क़र्ज के लिये बतौर गारंटी रखवाते हैं नग्न तस्वीरें!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 15, 2016 03:02 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 03:02 pm IST

चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, देश में ग़ैरक़ानूनी बैंक क़र्ज वसूली के लिए ग्राहकों की नग्न तस्वीरें गिरवी के रूप में रखवा रहे हैं। ये बैंक क़र्ज लेने वालों के रिश्तेदारों के बारे में जानकारी लेने के अलावा क़र्ज़दार की नग्न तस्वीर जमा करवा रहे हैं।

china- India TV Hindi
china

बीजिंग: चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, देश में ग़ैरक़ानूनी बैंक क़र्ज वसूली के लिए ग्राहकों की नग्न तस्वीरें गिरवी के रूप में रखवा रहे हैं। ये बैंक क़र्ज लेने वालों के रिश्तेदारों के बारे में जानकारी लेने के अलावा क़र्ज़दार की नग्न तस्वीर जमा करवा रहे हैं।

सरकारी अख़बार 'चाइना डेली' के मुताबिक़, इन तस्वीरों में क़र्ज़दार को अपने राष्ट्रीय पहचान पत्र के साथ तस्वीर खिंचवानी होती है। ये बैंक क़र्ज वापसी में असफल होने पर क़र्ज़दार को इन तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देते हैं।

ऐसे में कर्ज़दार को शर्मिंदगी और अपनी बदनामी का ख़तरा बना रहता है। हालांकि ये बैंक क़र्ज़दारों से ऊंची दरों पर ब्याज वसूलते हैं। चीन के सरकारी बैंक ग़रीब चीनी नागरिकों को आसानी से क़र्ज़ नहीं देते हैं इसलिए ग़ैरक़ानूनी क़र्जदाता देश में खूब फलफूल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश