1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: पैसेंजर और ड्राइवर के बीच हुए झगड़े में बस नदी में गिरी, 13 यात्रियों की मौत

चीन: पैसेंजर और ड्राइवर के बीच हुए झगड़े में बस नदी में गिरी, 13 यात्रियों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2018 05:01 pm IST,  Updated : Nov 02, 2018 08:20 pm IST

दक्षिण पश्चिम चीन में चलती बस में चालक और एक यात्री के बीच झगड़े के चलते बस नदी में गिर गयी जिसमें 13 लोगों की मौत हो गयी।

China: brawl between passenger and driver, bus plunged into river, 13 killed - India TV Hindi
China: brawl between passenger and driver, bus plunged into river, 13 killed  Image Source : AP

बीजिंग: दक्षिण पश्चिम चीन में चलती बस में चालक और एक यात्री के बीच झगड़े के चलते बस नदी में गिर गयी जिसमें 13 लोगों की मौत हो गयी। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। रविवार को हुई दुर्घटना के वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि एक महिला किसी वस्तु से चालक के सिर पर प्रहार करती है।

इतना ही नहीं महिला उसे एक हाथ से प्रहार करने के लिए उकसाती है। महिला एक बार और प्रहार करती है। इससे बाद चालक झटके से व्हील को बांयी तरफ घुमाता है और बस सामने की ओर से गलत दिशा में चली जाती है। 

दक्षिण पश्चिम चॉगकांग शहर के यांग्त्जी नदी में पुल पार करते वक्त बस रैलिंग को तोड़कर नदी में गिर गयी। पुलिस ने 13 शवों को नदी से बाहर निकाला है जबकि दो लोग लापता है। बस में 15 लोग सवार थे।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि उसका बस स्टाप पीछे छूट जाने के कारण 48 वर्षीय महिला यात्री बस के चालक से झगड़ा कर रही थी और उतारने के लिए कह रही थी। अपने वाइबो एकाउंट में पुलिस ने बताया कि जब चालक ने मना कर दिया तो दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गयी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश