1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रडार और एंटि-एयरक्राफ्ट हथियारों को चकमा देने वाला ड्रोन बना रहा है चीन

रडार और एंटि-एयरक्राफ्ट हथियारों को चकमा देने वाला ड्रोन बना रहा है चीन

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 09, 2017 03:15 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 03:15 pm IST

चीन की सबसे बड़ी मिसाइल निर्माता कंपनी सेना के लिए उन्नत ड्रोन बना रही है जो रडार और विमान रोधी हथियारों को चकमा दे सकता है।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

बीजिंग: चीन की सबसे बड़ी मिसाइल निर्माता कंपनी सेना के लिए उन्नत ड्रोन बना रही है जो रडार और विमान रोधी हथियारों को चकमा दे सकता है। चीन के सरकारी समाचार पत्र ने एयरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री कोर (CASIC) के उप महाप्रबंधक वेई यियिन के हवाले से कहा कि CASIC लंबे समय तक और अधिक उंचाई में चुपके से उड़ने वाला ड्रोन बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वेई ने कहा, ‘जैसे कि सैन्य सुधारों ने दुनियाभर में सशस्त्र बलों में काफी बदलाव किया है तो ड्रोन आधुनिक युद्ध में अपरिहार्य हथियार बन गया है क्योंकि ये दुश्मनों की गतिविधियों की हाई रेजोल्यूशन की तस्वीरें ले सकते हैं, लंबी दूरी के सटीक हमले, पनडुब्बी विरोधी अभियान और हवाई हमले भी कर सकते हैं।’ 

विमानों की तरह दिखने वाले अन्य चीनी ड्रोन के विपरीत सीएएसआईसी के ड्रोन क्रूज मिसाइल की तरह दिखते हैं। यह कंपनी चीन में क्रूज मिसाइल बनाने वाली इकलौती कंपनी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश