1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ...तो क्या ओबामा के साथ जानबूझकर किया चीन ने ऐसा?

...तो क्या ओबामा के साथ जानबूझकर किया चीन ने ऐसा?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 05, 2016 04:10 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 04:10 pm IST

हंगझोउ: G-20 बैठक में चीन पर आरोप लगाया जा रहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का अपमान कर रहा है। G-20 बैठक में जब बराक ओबामा हंगझोउ एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनके लिए

china- India TV Hindi
china

हंगझोउ: G-20 बैठक में चीन पर आरोप लगाया जा रहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का अपमान कर रहा है। G-20 बैठक में जब बराक ओबामा हंगझोउ एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनके लिए प्लेन से उतरने के लिए रेड कार्पेट वाली सीढ़ी नहीं लगाई थी। जबकि सभी देशों के राष्ट्रप्रमुखों के के लिए रेड कार्पेट वाली सीढ़ियां लगाई गई थी। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति और अधिकारियों के पहुंचने पर उनका बेहद ही बोरिंग तरह से स्वागत हुआ था। अखबार ने यह भी लिखा कि इस तरह की चीजें भूल से नहीं बल्कि सुनियोजित अपमान करने के इरादे से कि जाती है।

जब व्हाइट हाउस के कर्मी ओबामा के आगमन पर कवरेज के लिए अमेरिकी संवाददाताओं के स्थिति संभालने में मदद करने का प्रयास कर रहे थे तो चीन के एक अधिकारी ने अमेरिकी अधिकारियों पर चिल्लाते हुए कहा, यह हमारा देश है। यह हमारा हवाईअड्डा है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी मेहमान ओबामा के बीच आमने-सामने होने वाली बातचीत से पहले यह अजीब घटनाक्रम हुआ जिसमें चीनी अधिकारी का चिल्लाना कैमरे में कैद हो गया। दोनों नेता अपने मतभेदों को सुलझाने के इच्छुक हैं और समान सोच वाले क्षेत्रों को चिह्नित करना चाहते हैं।

ओबामा ने नयी ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरिजा मे के साथ एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि चीन के लिए यह घटना पहली नहीं है। उन्होंने कहा, हम इसे महत्वपूर्ण मानते हैं कि हम जो काम कर रहे हैं उस तक प्रेस की पहुंच हो। सवालों का जवाब देने की क्षमता होनी चाहिए। जब हम इस तरह की यात्राएं करते हैं तो अपने मूल्यों और आदर्शों को छोड़कर नहीं आते। ओबामा ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति के साथ बातचीत में भी मतभेद जाहिर हैं। उन्होंने कहा, जब मैं मानवाधिकार जैसे मुद्दे उठाता हूं तो कुछ तनाव होता है जो संभवत: तब नहीं होता जब राष्ट्रपति शी अन्य नेताओं के साथ मुलाकात करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश