1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने भारत-जापान रेल सहयोग पर जताई खुशी, बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखेंगे मोदी-शिंजो

चीन ने भारत-जापान रेल सहयोग पर जताई खुशी, बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखेंगे मोदी-शिंजो

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2017 07:26 pm IST,  Updated : Sep 13, 2017 07:26 pm IST

भारत में जापान के सहयोग से पहली बुलेट ट्रेन शुरू करने की पहल पर चीन ने बुधवार को कहा कि वह इस विकास से खुश है और वह खुद नई दिल्ली के साथ रेलवे सहित ऐसे बुनियादी ढांचों के निर्माण में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है।

shinzo abe- India TV Hindi
shinzo abe Image Source : PTI

बीजिंग: भारत में जापान के सहयोग से पहली बुलेट ट्रेन शुरू करने की पहल पर चीन ने बुधवार को कहा कि वह इस विकास से खुश है और वह खुद नई दिल्ली के साथ रेलवे सहित ऐसे बुनियादी ढांचों के निर्माण में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, "चीन क्षेत्रीय देशों के बीच रेलवे सहित अन्य बुनियादी ढांचों के निर्माण में उच्चस्तरीय सहयोग से खुश है।" 

उन्होंने कहा, "हम क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत और अन्य क्षेत्रीय देशों के साथ सहयोग को तैयार हैं। रेलवे में सहयोग पर मैं आपको बता सकता हूं कि यह चीन और भारत के बीच राजनीतिक सहयोग का हिस्सा है।" गेंग ने कहा, "इस संबंध में हम महत्वपूर्ण आम सहमति पर पहुंच गए हैं। मेरी जानकारी के मुताबिक, दोनों देशों के सक्षम अधिकारियों ने मौजूदा परियोजनाओं में रेल की गति बढ़ाने व प्रचार-प्रसार में मदद के मुद्दे पर चर्चा की है।"

चीन के विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत यात्रा के बीच आई है। आबे बुधवार से दो दिन के लिए भारत यात्रा पर हैं, इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन वार्ता करेंगे। साथ ही दोनों 1.08 लाख करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश