1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: पटाखों की दुकान में विस्फोट से लगभग 6 लोगों की मौत

चीन: पटाखों की दुकान में विस्फोट से लगभग 6 लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 25, 2017 10:24 am IST,  Updated : Jan 25, 2017 10:24 am IST

बीजिंग: मध्य चीन के हुनान प्रांत में यूयांग शहर के एक बाजार में पटाखों की दुकान में हुए विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। कल रात हुए विस्फोट में कम

china fireworks shop exploded atleast 6 dead- India TV Hindi
china fireworks shop exploded atleast 6 dead

बीजिंग: मध्य चीन के हुनान प्रांत में यूयांग शहर के एक बाजार में पटाखों की दुकान में हुए विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। कल रात हुए विस्फोट में कम से कम छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि एक अन्य को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसकी हालत स्थिर है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक यह घटना कल रात नौ बजकर आठ मिनट पर एक व्यावसायिक तथा आवासीय इमारत में हुई। एक खरीददार ने दुकान से पटाखे खरीदने के बाद उनमें आग लगा दी जिससे आग फैल गई। चीन महीनेभर तक चलने वाले चीनी नववर्ष के मौके पर पटाखे चलाने की अनुमति देता है। चीनी नववर्ष 27 जनवरी से शुरू होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश