1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के विदेश मंत्री ने की उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन से मुलाकात

चीन के विदेश मंत्री ने की उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन से मुलाकात

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 03, 2018 04:50 pm IST,  Updated : May 03, 2018 04:50 pm IST

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने प्योंगयांग की एक यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात की है। चीन के विदेश मंत्रालय ने आज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर आज यह जानकारी दी।

china foreign minister meets north korean dictator kim jong...- India TV Hindi
china foreign minister meets north korean dictator kim jong un  

बीजिंग: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने प्योंगयांग की एक यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात की है। चीन के विदेश मंत्रालय ने आज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर आज यह जानकारी दी। वांग यी की इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान ऐतिहासिक अंतर-कोरियाई शिखर सम्मेलन भी हुआ। (नौकरानी की हत्‍या कर दंपत्ति ने लाश के सामने बनाए शारीरिक संबंध, रोती रही महिला )

आगामी हफ्तों में किम और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच बैठक होने वाली है। वांग और उनके उत्तर कोरियाई समकक्ष री योंग हो के बीच बुधवार को हुई वार्ता के बाद चीनी विदेश मंत्री और किम की मुलाकात हुई है।

वांग बुधवार को प्योंगयांग पहुंचे थे। वह 2007 से उत्तर कोरिया की यात्रा करने वाले प्रथम चीनी विदेश मंत्री हैं। गौरतलब है कि चीन, उत्तर कोरिया का एकमात्र कूटनीतिक और आर्थिक सहयोगी देश है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश