बीजिंग: चीन के गुआंगडोंग प्रांत में राजनीतिक सलाहकार शाखा के पूर्व प्रमुख झू मिंगगूआ को घूस लेने और दो करोड़ 70 लाख अमेरिकी डॉलर की एक विशाल राशि की संपत्ति रखने के मामले में मौत की सजा सुनायी गयी है। हालांकि उन्हें दो साल की राहत प्रदान की गयी है और उन्हें दो साल के बाद सजा दी जाएगी।
गाउंक्सी झुआंग ऑटोनोमस रिजन में लिउझोउ सिटी इंटरमिडिएट पीपुल्स कोर्ट से जारी एक बयान में बताया गया है कि झू जब 2002 और 2014 के बीच सार्वजनिक पदों पर थे उस समय उन्होंने परियोजना और भूमि के लिए दूसरे को लाभ पहुंचाने और सहायता प्राप्त कर्मियों को पदोन्नति करने के लिए अपनी शक्ति का दुरूपयोग किया।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, इस अवधि के दौरान झू चींगचींग सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो के निदेशक, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन (सीपीसी) गुआंग्डोंग प्रांतीय समिति में स्थायी समिति के सदस्य और सीपीसी गुआंग्डोंग प्रांतीय समिति के उप सचिव के पदों पर आसीन थे। झू के पास 14.1 करोड़ यूआन (दो करोड़ 70 लाख अमेरिकी डॉलर) की संपत्ति और सीधे या अपनी पत्नी के जरिए लिया गया घूस था। उनके पास अज्ञात स्रोतों से 9.1 करोड़ यूआन से अधिक की संपत्ति थी। बयान में बताया गया है कि अग्यात स्रोतों से अर्जित उनकी सारी परिसंपत्ति को जब्त कर लिया गया है।