1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मुस्लिमों को रोजा रखने से रोकने के लिए चीन अपना रहा है ये हथकंडे

मुस्लिमों को रोजा रखने से रोकने के लिए चीन अपना रहा है ये हथकंडे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 01, 2017 02:47 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 02:47 pm IST

मुस्लिमों में रमजान के इस पवित्र महीने में चीन का शिनजियांग प्रांत अपने इलाकों में मुस्लिमों को रोजा रखने से रोक रहे हैं।

China has been trying to stop Muslims from keeping Rosa- India TV Hindi
China has been trying to stop Muslims from keeping Rosa

मुस्लिमों में रमजान के इस पवित्र महीने में चीन का शिनजियांग प्रांत अपने इलाकों में मुस्लिमों को रोजा रखने से रोक रहे हैं। वर्ल्ड उइगर कांग्रेस के मुताबिक अधिकारियों ने रमजान के मौके पर भी सारे रेस्तरां को खुले रखने का आदेश दिया है। छात्रों को सामूहितक फिल्में देखने के लिे भी बुलाया जा रहा है। इसके अलावा बहुत सी ऐसी चीजें की जा रही हैं जिससे मुस्लिमों को रमजान को मनाने से रोका जा सके। (ये पुरुष हुआ है दो बार प्रेग्नेंट, जानिए क्या है पूरा मामला)

 

आपको बता दें कि चीन में उइगर समुदाय की जनसंख्या बहुत ज्यादा है और वर्षों से इस समुदाय का उत्पीड़न हुआ है। एक अंग्रेजी पत्रिका के रिपोर्ट के मुताबिक इगर समुदाय की धार्मिक अभिव्यक्तियों को भी तमाम उपायों की मदद से खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इंडस्ट्रियल ऐंड कमर्शल ब्यूरो ऑफ एकेएसयू (Aksu) से जारी नोटिस में इसे स्थिरता बनाए रखने का कदम कहा गया है।

और तो और बे काउंटिंग में ब्यूरो ने अपने पार्टी कार्रकर्ताओं पर पब्लिक बिल्डिगों पर 24 घंटे निगरानी रखने के लिए कहा है, जिस कारण मुस्लिमों का रोजा रखना और उसे खोलना लगभग असंभव हो गया है। यहां तक की मुस्लिम स्टूडेंट्स को सामूहिक पढ़ाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया है, और खेल गतिविधियों में भी मुस्लिम स्टूडेंट्स का हिस्सा लेना अनिवार्य है।  मुस्लिमों को धार्मिक कार्यक्रम से अलग रखने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश