1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ये पुरुष हुआ है दो बार प्रेग्नेंट, जानिए क्या है पूरा मामला

ये पुरुष हुआ है दो बार प्रेग्नेंट, जानिए क्या है पूरा मामला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 01, 2017 12:23 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 12:23 pm IST

शादी के बाद महिलाओं का प्रेग्नेंट होना आम बात है लेकिन अगर कोई पुरुष प्रेग्नेंत हो जाए तो उसे आप क्या कहेंगे।

ट्रिस्टन रीस और बिफ...- India TV Hindi
ट्रिस्टन रीस और बिफ चाप्लॉ

शादी के बाद महिलाओं का प्रेग्नेंट होना आम बात है लेकिन अगर कोई पुरुष प्रेग्नेंत हो जाए तो उसे आप क्या कहेंगे। अमेरिका के ऑरिगन में एक ऐसा मामला सामने आया जहां एक पुरुष प्रेग्नेंट है हैरान करने वाली बात तो यह है कि वह इससे पहले भी प्रेग्नेंट हो चुका है। ट्रिस्टन रीस और बिफ चाप्लॉ नाम के इन गे पिताओं के लिए एक बार फिर खुशखबरी है। (गलती से अपने ही सुरक्षा बलों पर गिराया बम, 11 सैनिकों की मौत)

गे पिताओं का यह जोड़ा अपने घर में एक नए मेहमान का इंतजार कर रहा है। इस गे कपल में ट्रिस्टन रीस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। ट्रांसजेंडर ट्रिस्टन को यह मौका दूसरी बार मिला है जब वह अपने गे पति के बच्चे को जन्म देने जा रहे हैं। एक अंग्रेजी पत्रिका में छपी खबर के अनुसार, ट्रिस्टन को एक बार गर्भपात का भी सामना करना पड़ा था। ऑरिगन के पोर्टलैंड में रहने वाले इस कपल को उम्मीद है कि इस बार सब सही होगा। रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में छह सप्ताह की प्रेग्नेंसी के बाद ट्रिस्टन को गर्भपात हो गया था। आपको बता दें कि इस गे कपल ने 2 बच्चों को गोद भी लिया हुआ है।

दूसरी बार प्रेगनेंट होने के लिए इस कपल को काफी मेहनत करनी पड़ी। कई बार उन्हें चिंता भी हुई कि शायद उन्होंने खुद का 'जैविक बच्चा' पाने का एकमात्र मौका खो दिया है। 2011 में बिफ की बहन और उसके बॉयफ्रेंड को आपसी झगड़े की वजह से दो बच्चों के पालन-पोषण के लिए अयोग्य पाया गया था। इसके बाद इस कपल ने इन बच्चों की जिम्मेदारी संभाली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश