1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. गलती से अपने ही सुरक्षा बलों पर गिराया बम, 11 सैनिकों की मौत

गलती से अपने ही सुरक्षा बलों पर गिराया बम, 11 सैनिकों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 01, 2017 11:01 am IST,  Updated : Jun 01, 2017 11:01 am IST

फिलीपीन के वायु सेना के एक विमान ने चरमपंथियों पर बम गिराए थे लेकिन एक बम गलती से उनके ही खेमे में जा गिरा जिससे 11 सैनिकों की मौत हो गई और सात अन्य जख्मी हो गए।

Accidentally bomb fell on his own security forces killed 11...- India TV Hindi
Accidentally bomb fell on his own security forces killed 11 soldiers

मरावी: फिलीपीन के वायु सेना के एक विमान ने चरमपंथियों पर बम गिराए थे लेकिन एक बम गलती से उनके ही खेमे में जा गिरा जिससे 11 सैनिकों की मौत हो गई और सात अन्य जख्मी हो गए। सरकारी बल दक्षिणी शहर में लोगों को एक हफ्ते से बंधक बनाए आतंकवादियों को खेदड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। (बम विस्फोट की धमकी के बाद वापस लौटा मलेशिया एयरलाइन्स का विमान)

सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर रेस्टिटुटो पैडिला ने गुरूवार को कहा कि मार्चेटी एस-211 जेट कल मरावी शहर में आतंकवादियों पर बम गिरा रहा था लेकिन एक बम सैनिकों पर जा गिरा जो चरमपंथियों के साथ निकट से मुकाबला कर रहे हैं। आतंकवादियों ने इमारतों और घरों में कवर लिया हुआ है।

विमान ने तीन बार लक्ष्य पर सफलतापूर्वक बम गिराए जिसके बाद एक बम गलती से उनके ही खेमे पर गिर गया। प्रवक्ता ने कहा कि सेना ने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं जो विद्रोहियों को रोकने में सरकारी बलों को हो रही चुनौतियों को दर्शाता है बावजूद इसके कि सैनिकों की संख्या अधिक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश